© 2023 आउटलिव | सेवा की शर्तें | गोपनीयता नीति
हस्तक्षेप
हम मानते है की युवाओं का ऐसे सामाजिक नीतियों और योजनाओं से जुड़ना ज़रूरी है जिनका सम्बन्ध उनके जीवन से और उनके समुदायों से है। इसमें सुसाइड प्रिवेंशन भी शामिल है।
आउटलिव के युवाओं के साथ किये गए कार्यों में, हमने भिन्न-भिन्न तरीकों से यह जाना है कि स्थानिक, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर की नीतियों का यूथ सुसाइड प्रिवेंशन पर प्रभाव पड़ सकता है।
यूथ एडवोकेट्स नीति निर्माताओं को ऐसी योजनाएँ बनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं जो यूथ सुसाइड से जुड़े विविध कारण, जैसे शैक्षणिक तनाव, भेदभाव, घरेलु हिंसा, सुसाइड प्रिवेंशन के संसाधनों का अभाव, का समाधान कर पाएं। इससे हम युवाओं के अधिकारों को सुरक्षित कर पाएंगे और उन्हे कायम भी रख पाएंगे।
आउटलिव की YASP फेलोशिप युवाओं को उपयुक्त प्रशिक्षण प्रदान करती है, ताकि वे नीतियों और योजनाओं में बदलाव लाएं और सुसाइड प्रिवेंशन में अपना योगदान दें। एक साल की अवधि में, आउटलिव १० यूथ एडवोकेट्स को यूथ एडवोकेसी योजनाएं बनाने के लिए प्रशिक्षित करेगी, ताकि वे अपने समुदायों में, नीति निर्माताओं के साथ सुसाइड प्रिवेंशन पर काम कर पाएं। आप यहां आउटलिव की YASP फ़ेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं - https://forms.office.com/r/i1C9s7guM1।
इस फ़ेलोशिप से जुड़ी तिथियां कुछ इस प्रकार हैं:
आवेदन करने के लिए आपके पास मानसिक स्वास्थ्य या सुसाइड प्रिवेंशन में पृष्ठभूमि या योग्यता की आवश्यकता नहीं है। हम ऐसे युवाओं से आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं जो:
18 से 24 वर्ष के बीच हों,
भुवनेश्वर, गंगटोक, जयपुर, रायपुर, या श्रीनगर में स्थित हों,
युवा केंद्रित मुद्दों पर काम करने वाली किसी संस्था से जुड़े हों, और
युवा सुसाइड रोकने के और एडवोकेसी करने में रुचि रखते हों।
चरण 1: ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना
चरण 2: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का ऑनलाइन पैनल इंटरव्यू
चरण 3: चयनित उम्मीदवारों की ऑनबोर्डिंग
यहां आवेदन पत्र भरें: https://forms.office.com/r/i1C9s7guM1
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2023
यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो बेझिझक हमसे [email protected] पर संपर्क करें।