© 2023 आउटलिव | सेवा की शर्तें | गोपनीयता नीति
हस्तक्षेप
सुसाइडल विचारों से ग्रसित युवा बहुत अकेलापन और तनाव महसूस कर सकते है। अतिसंवेदनशील समुदायों के युवाओं को मदद लेने में और मुश्किल हो सकती है। सुसाइड प्रिवेंशन के लिए ज़्यादा सेवाएं उपलब्ध नहीं है, और जो है, वे अक्सर युवाओं की ज़रूरतों और समस्याओं को नहीं समझ पाते है।
एक पीअर वह व्यक्ति है जिसके अनुभव हमारे अनुभवों से मिलते है या जो हमारे ही सामाजिक वर्ग से है। एक पीअर से अपनी मन की बात करना और उससे बिना किसी आलोचना के सहायता प्राप्त करना, तनाव और सुसाइड के विचारों से ग्रसित व्यक्तियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इसलिए पीअर सपोर्ट आउटलिव के सुसाइड प्रिवेंशन प्रोग्राम का एक महत्वपूर्ण भाग है।
आउटलिव चैट एक ऐसी वेब-बेस्ड निःशुल्क सेवा है जो युवाओं के सुझाव से और ऐसे संशोधनों से सीख लेकर बनाई गई, जिनमे यह पाया गया कि सुसाइडल विचारों से ग्रसित युवा ज़्यादातर, एक गोपनीय चैट सेवा या एक पीअर से अनाम रूप में मदद प्राप्त करना चाहते हैं।
आउटलिव चैट, तनाव और सुसाइडल विचारों से ग्रसित, १८-२४ वर्षीय युवाओं के लिए सहायता प्राप्त करने का एक सुरक्षित माध्यम है, जहाँ वे अनाम रूप से चैट पर एक प्रशिक्षित पीअर सपोर्टर से भावनात्मक समर्थन प्राप्त कर सकते हैं।
आउटलिव चैट पर एक प्रशिक्षित पीअर सपोर्टर से चैट पर बात करें, सेफ्टी प्लान और खुद की देखभाल के विभिन्न तरीके जानने के लिए इस लिंक पर जाए https://chat.outlive.in.
आउटलिव का पीअर सपोर्ट प्रोग्राम युवाओं को सुसाइड प्रिवेंशन के लिए पीअर सपोर्ट बेहतर ढंग से उपलब्ध कराना चाहता है। इस प्रोग्राम के तहत हम भारत में यूथ वालंटियर्स का एक नेटवर्क बनाना चाहते है जिससे वे उन युवाओ को चैट-आधारित भावनात्मक समर्थन प्रदान करें जो भावनात्मक संकट का सामना कर रहे हैं, या अपने जीवन को समाप्त करने का सोच रहे हैं। आउटलिव के पीअर सपोर्टर्स को आउटलिव के पीअर मेंटर्स से व्यक्तिगत और सामूहिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
आउटलिव का पीअर सपोर्ट प्रोग्राम आउटलिव टीम द्वारा प्रशिक्षित, पीअर सपोर्टर्स और पीअर मेंटर्स सुसाइड प्रिवेंशन में अपना योगदान देने की इच्छा रखने वाले युवा इस पीअर सपोर्ट प्रोग्राम के साथ, सपोर्टर्स अथवा मेंटर्स के तौर पर जुड़ सकते है। युवाओं की नियुक्ति आगे दिए गए मानदंडों के अनुसार होगी ।
आउटलिव पीअर सपोर्टर बनने के लिए मानसिक स्वास्थ्य या सुसाइड प्रिवेंशन में बैकग्राउंड या योग्यता होनी आवश्यक नहीं है।
हम ऐसे युवाओ की तलाश कर रहे हैं जो:
अगर आप यूथ सुसाइड प्रिवेंशन में अपना योगदान देना चाहते है, तो आज ही आउटलिव पीअर सपोर्टर बनने के लिए आवेदन करें।
हमे ऐसे युवाओं की तलाश है:
इन सभी क्षेत्रों/भूमिकाओं में पूर्व प्रोफेशनल अनुभव लाभदायक हो सकता है: पीअर सपोर्ट, काउंसलिंग या सुसाइड प्रिवेंशन हेल्पलाइन सेवाएं, काउंसलिंग, मनोसामाजिक सपोर्ट, ट्रेनिंग/प्रशिक्षण देना, मेंटरिंग और मार्गदर्शन (सुपरविजन) सहकर्मी सलाहकार बनने के बारे में और जानें।